Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:27 फरवरी को होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे सीएम धामी। सिस्टमंडल को दिया आश्वासन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 14, 2026

27 फरवरी को होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे सीएम धामी। सिस्टमंडल को दिया आश्वासन।

लोहाघाट में श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रदेश के प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हामी भर दी है। लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में गए सिस्ट मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को होली रंग महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 फरवरी को होली रंग महोत्सव में आने के निमंत्रण को स्वीकार किया है और शामिल होने के लिए हामी भर दी है। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया 27 फरवरी को लोहाघाट के रामलीला मंच में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नगर की जनता की ओर से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने नगर वासियों से अधिक से अधिक तादात में 27 फरवरी को होली रंग महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी के नागरिक अभिनंदन में शामिल होकर उनके विचारों को सुनने की अपील की है। कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ने नगर की जनता को सरयू लिफ्ट पेयजल योजना तथा भव्य राम लीला मंच का शानदार तोहफा दिया है। उन्होंने कहा इस बार का होली रंग महोत्सव ऐतिहासिक होने जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री खुद प्रतिभाग कर रहे हैं।सिस्ट मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत आनंद सिंह अधिकारी ,शिक्षक गोविंद सिंह बोहरा, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा,भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, दीपक नाथ गोस्वामी ,आशीष राय , चंद्रशेखर बगौली ,शेखर जोशी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें