Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएम धामी लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण कार्यों का निरीक्षण और होली रंग महोत्सव में होंगे सम्मिलि

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 26, 2026

सीएम धामी लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण कार्यों का निरीक्षण और होली रंग महोत्सव में होंगे सम्मिलित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल चम्पावत भ्रमण: माँ पूर्णागिरि मेले का करेंगे भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय महत्वपूर्ण भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री माँ पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करने के साथ-साथ जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लेंगे।

भ्रमण कार्यक्रम का विस्तृत विवरण:

पूर्णागिरि मेला शुभारंभ: माननीय मुख्यमंत्री का प्रातः 11:00 बजे ठुलीगाड़ हेलीपैड, टनकपुर में आगमन होगा। जहाँ से वे कार द्वारा प्रस्थान कर 11:20 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे और प्रसिद्ध 'माँ पूर्णागिरि मेला-2026' का विधिवत शुभारंभ करेंगे।लोहाघाट आगमन एवं विकास कार्यों का निरीक्षण: इसके पश्चात दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री ठुलीगाड़ से प्रस्थान कर 01:20 बजे छमनिया स्पोर्ट्स ग्राउंड हेलीपैड, लोहाघाट पहुँचेंगे। यहाँ अपराह्न 01:40 बजे वे महिला स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया का भ्रमण करेंगे तथा निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करेंगे।सांस्कृतिक उत्सव में सहभागिता: विकास कार्यों के निरीक्षण के उपरांत, अपराह्न 02:30 बजे मुख्यमंत्री रामलीला मैदान, लोहाघाट में आयोजित होने वाले भव्य 'काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव' में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम के समापन के पश्चात, सीएम धामी अपराह्न 04:10 बजे छमनिया स्पोर्ट्स ग्राउंड हेलीपैड से उधम सिंह नगर (खटीमा) के लिए प्रस्थान करेंगे।

जरूरी खबरें