Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत: टनकपुर का कुख्यात नशा तस्कर सज्जू जेल की सलाखों के भीतर

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायत चुनाव की तैयारी का लिया जाएगा अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 29, 2025

मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायत चुनाव की तैयारी का लिया जाएगा अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश। पंचायत चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद चंपावत जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर पंचायत चुनाव की तैयारी में तेजी आ गई है। रविवार को मुख्य विकास अधिकारी चंपावत डॉक्टर जी0 एस0 खाती ने लोहाघाट ब्लॉक कार्यालय में चल रही पंचायत चुनावो की तैयारी का जायजा लिया तथा रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निग ऑफिसर को चुनाव संबंधी दिशा निर्देश दिए ।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा पंचायत चुनाव के लिए बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम ,काउंटिंग टेबलों तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने बताया कल 30 जून से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आज निरीक्षण के दौरान नामांकन फार्म बिक्री काउंटर , मत पेटियां रखने के लिए बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम व काउंटिंग टेबलों की व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। कहा पंचायत चुनाव की काउंटिंग व नामांकन प्रक्रिया को लेकर रिटर्निंग व सहायक रिटर्निग ऑफिसर को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया।कहा जिले में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया जाएगा। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर बिम्मी जोशी, खंड विकास अधिकारी कविंद्र सिंह रावत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें