Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मांगों को लेकर चेतराम फिर करेंगे धरना मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की दी चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 5, 2026

मांगों को लेकर चेतराम फिर करेंगे धरना मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की दी चेतावनी।

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगभग 104 बार धरना कर चुके लोहाघाट के गंगनोला निवासी बुजुर्ग चेतराम ने एक बार फिर 5 मई मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उनकी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। पत्र में चेतराम ने चेतावनी दी है कि आज से 25 दिन के भीतर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह जिलाधिकारी कार्यालय या लोक निर्माण विभाग कार्यालय लोहाघाट में अनिश्चितकालीन धरने में बैठ जाएंगे तथा मांग पूरी न होने पर वह किसी को बिना बताए आत्महत्या भी कर सकते हैं। बुजुर्ग चेतराम ने कहा उन्हें बरसों से बार-बार गुमराह किया जा रहा है जिलाधिकारी के आदेशों के बावजूद भी उनकी सुध नहीं ली जा रही है ।जिस कारण वह काफी परेशान हो चुके हैं और अब वह आत्मघाती कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा वह वर्ष 1993 में लोक निर्माण विभाग में मस्टरोल के तहत राज मिस्त्री के तौर पर कार्यरत थे। वर्ष 1995 में लोहाघाट डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के दौरान वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुजुर्ग चेतराम ने कहा इलाज में उनका काफी पैसा खर्च हुआ था तथा उनकी किडनी में भी गंभीर चोट आई थी ।

पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा ना तो उन्हें मुआवजा दिया गया ना ही उनके इलाज का कोई खर्चा। उन्होंने कहा उनका स्वास्थ्य अभी भी खराब रहता है और विभाग के द्वारा उन्हें वर्षों से गुमराह किया जा रहा है अब उनके पास उपचार करने के लिए पैसा तक नहीं है। कई बार आंदोलन करने के बावजूद उन्हें गुमराह कर झूठे आश्वासन दिए गए। उन्होंने कहा वह गंभीर रूप से बीमार है इलाज करने को पैसा नहीं है अगर इधर-उधर आने जाने के दौरान उन्हें कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग व प्रशासन की होगी। बुजुर्ग चेतराम ने जिलाधिकारी चंपावत से वर्षों से लंबित पड़ी उनकी समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है। अब देखना है क्या इस बार बुजुर्ग चेतराम की समस्या का समाधान हो पता है या बुजुर्ग 105 वी बार धरना देने को मजबूर होते हैं। उनके द्वारा गुपचुप आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी गई है।

जरूरी खबरें