Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कार ने बाइक को मारी टक्कर पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर।

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 20, 2026

कार ने बाइक को मारी टक्कर पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर। लोहाघाट बाराकोट सड़क में गल्ला गांव के पास हुए सड़क हादसे में पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आज शुक्रवार सुबह बाराकोट निवासी मनोज कुमार( 45) अपने पुत्र पवन(18) के साथ बाइक से लोहाघाट की ओर आ रहे थे तभी गल्लागांव के पास बाराकोट की और जा रही अल्टो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी ।जिसमें दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मानवता का परिचय देते हुए एक बोलेरो चालक ने दोनों घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टर मानसी के द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया ।डॉक्टर मानसी ने बताया पवन के पैर में फैक्चर है तथा मनोज कुमार के सर व अन्य हिस्सों में काफी चोटे लगी है जिनका उपचार किया गया। तथा जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया जा रहा है। दुर्घटना में घायल बाइक चला रहे पवन ने बताया वह अपने पिता के साथ लोहाघाट की ओर आ रहे थे तभी गल्लागांव के पास मोड़ पर अल्टो चालक के द्वारा दूसरे वाहन से पास लिया जा रहा था और वह काफी तेज गति से था और उसने सीधे उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। फिलहाल अभी दुर्घटना की तहरीर नहीं दी गई है। उपचार मे वार्ड बॉय सागर जोशी के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें