Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:खुले में सीवर बहाने पर भवन स्वामी का 5 हजार का चालान पालिका की बड़ी कार्यवाही

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 28, 2025

खुले में सीवर बहाने पर भवन स्वामी का 5 हजार का चालान पालिका की बड़ी कार्यवाही लोहाघाट नगर में दिनदहाड़े खुले में सीवर बहाने वालों पर पालिका ने दंडात्मक कार्रवाई करनी शुरू कर दी है ।शुक्रवार को लोहाघाट नगर के बजरंगबली वार्ड में स्टेट बैंक के सामने एक भवन स्वामी के द्वारा सुबह-सुबह नालियों में सीवर बहाया जा रहा था जिस कारण पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई ।लोगों के द्वारा पालिका को इस बात की सूचना दी गई ।नगर पालिका लोहाघाट के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया लोगों की सूचना पर पालिका की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भवन स्वामी को कड़ी फटकार लगाते हुए पांच हजार रुपए का चालान कर जुर्माने की राशि वसूल की गई। अधिशासी अधिकारी नेगी ने बताया इस व्यक्ति की शिकायत काफी समय से मिल रही थी। उन्होंने नगर के सभी भवन स्वामियों से खुले में सीवर न बहाने की अपील करते हुए चेतावनी दी अगर कोई भी भवन स्वामी खुले में सीवर बहाता पाया गया तो उसके खिलाफ महामारी एक्ट में कार्रवाई करने के साथ-साथ जुर्माना लगाया जाएगा। मालुम हो लोहाघाट नगर में कई भवन स्वामी ऐसे हैं जिनके द्वारा खुले में सीवर बहाया जाता है। इस दौरान पालिका कमी प्रमोद महर मौजूद रहे।

जरूरी खबरें