Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : लोहाघाट:भाजपा ग्रामीण मंडल ने सेवा पखवाड़ा हेतु चमदेवल में कार्यशाला का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 13, 2025

.भाजपा ग्रामीण मंडल ने सेवा पखवाड़ा हेतु चमदेवल में कार्यशाला का किया आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न जनहित कार्यों का होगा आयोजनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने जा रही है। कार्यक्रम की रूपरेखा को तैयार करने के लिए आज शनिवार को लोहाघाट भाजपा ग्रामीण मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटनी की अध्यक्षता में रामलीला मंच चमदेवल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादात में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले सेवा पखवाड़े में अपेक्षित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री युगल किशोर धोनी का रहा ।कार्यशाला में नरसिंह धोनी चंद्री चंद, रीता सिंह, डिकर सिंह, राम सिंह ,हीरा विश्वकर्मा, राम सिंह धोनी, लक्ष्मण चंद, कमल सामंत ,मनोज धोनी ,पंडित प्रवीन पांडे ,मनोज सामंत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटनी ने कहा सेवा पखवाड़े को भव्य तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

जरूरी खबरें