Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदानी दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 23, 2025

:जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदानी दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि। जनसंघ के संस्थापक व एक निशान एक विधान नारे को बुलंद करने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज सोमवार लोहाघाट नगर पालिका सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र में पुष्प अर्पित कर डॉक्टर मुखर्जी को श्रद्धाजली अर्पित की ।मुख्य वक्ता मोहित पाठक, सतीश चंद पांडे ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली व महेश बोहरा ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन में प्रकाश डालते हुए कहा। डॉक्टर मुखर्जी एक सच्चे देशभक्त थे जिनके द्वारा जन संघ की स्थापना कर कश्मीर मामले में एक विधान एक निशान का नारा बुलंद किया ।23 जून 1953 को वह जब अपनी आवाज बुलंद करने कश्मीर पहुंचे तो रहस्यमय तरीके से उनकी मृत्यु हो गई ।कहा वह एक सच्चे देशभक्त थे ।उनके सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर पूरा किया। आज डॉक्टर मुखर्जी के बताए हुए रास्ते में चलकर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी को याद कर उनके पग चिन्हों में चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सचिन जोशी ,राजू गढ़कोटी ,कुंवर प्रथोली, सतीश चंद्र खर्कवाल, महेंद्र सिंह ,नरेश फर्त्याल,पंकज ढेक ,कैलाश पांडे, रीता सिंह, मोहन फर्त्याल सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें