Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पॉलिटेक्निक व अग्नि वीर परीक्षा का एक ही दिन पेपर होने से छात्रों की बड़ी मुसीबत।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 31, 2026

पॉलिटेक्निक व अग्नि वीर परीक्षा का एक ही दिन पेपर होने से छात्रों की बड़ी मुसीबत।

छात्रों व अभिभावकों की पॉलिटेक्निक के पेपर की दिनांक बदलने की मांग।

वर्तमान में अग्निवीर परीक्षा के पेपर चल रहे हैं। तो वहीं पॉलिटेक्निक लोहाघाट में पढ़ने वाले कई छात्र भी अग्नि वीर परीक्षा दे रहे है। रविवार को छात्रों व उनके अभिभावकों के द्वारा बताया गया 8 जून को हल्द्वानी में अग्नि वीर परीक्षा का इम्तिहान होना है और पॉलिटेक्निक प्रबंधन के द्वारा भी 8 जून को ही परीक्षा रखी गई है जबकि पूर्व में यह परीक्षा 7 जून को होनी थी ।लेकिन पॉलिटेक्निक प्रबंधन के द्वारा इसकी दिनांक बदलकर 8 जून कर दिया है। जिस कारण अब पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले कई छात्र अग्नि वीर परीक्षा देने से वंचित हो रहे हैं। छात्रों व अभिभावकों ने प्रशासन व पॉलिटेक्निक प्रबंधन से 8 जून से होने वाली परीक्षा को सात जून को करने की मांग की है ताकि छात्र 8 जून को होने वाली अग्नि वीर परीक्षा में सम्मिलित हो सके। दोनों परीक्षाओं की दिनांक एक ही दिन होने से अब पॉलिटेक्निक के छात्र काफी परेशान है। छात्रों ने कहा एक ही दिन 8 जून को परीक्षा होने से उनकी एक परीक्षा छूट रही है या तो वह पॉलिटेक्निक की परीक्षा दे सकते हैं या अग्नि वीर की। छात्रों ने पॉलिटेक्निक परीक्षा की दिनांक बदलने की मांग प्रशासन से की है।

जरूरी खबरें