Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएम धामी के नेतृत्व में बड़ा फैसला,महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट हेतु 16 पदों के सृजन को कैबिनेट मंजूरी

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

सीएम धामी के नेतृत्व में बड़ा फैसला,महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट हेतु 16 पदों के सृजन को कैबिनेट मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित कैबिनेट बैठक में जनपद चम्पावत के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कैबिनेट द्वारा लोहाघाट स्थित छमनिया में निर्माणाधीन राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, लोहाघाट के सुचारू एवं प्रभावी संचालन हेतु प्रधानाचार्य सहित कुल 16 पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान की गई है।यह निर्णय क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन एवं संस्थागत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।महिला खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित यह कॉलेज राज्य में महिला खेल सशक्तिकरण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में पद सृजन से संस्थान की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।

जरूरी खबरें