Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खेतीखान की भावना ओली ने लगातार दूसरी बार यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तीर्ण l

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 6, 2026

खेतीखान की भावना ओली ने लगातार दूसरी बार यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तीर्ण l स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट की होनहार छात्रा भावना ओली ने लगातार दूसरी बार यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्णे की है। पिछले वर्ष भी भूगोल विषय से यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की थी l भावना ग्राम गोशनी (खेतीखान )चंपावत की मूल निवासी है l भावना ओली को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से स्नातक स्तर (2022) पर सर्वोच्च अंक हेतु गौरा देवी मेडल एवं वाइस चांसलर मेडल भी प्राप्त हैं l छात्रा ने लोहाघाट महाविद्यालय से 2024 में भूगोल विषय में स्नातकोत्तर की परीक्षा 85.56 अंकों के साथ उत्तीर्ण की है l भावना ने पिछले वर्ष 97.867 परसेंटाइल के साथ यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जबकि इस वर्ष उसकी परसेंटाइल 97.340 रही l महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.संगीता गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं l भूगोल विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. लता कैड़ा, प्राध्यापिका डॉक्टर सुमन पांडेय् एवं प्राध्यापक डॉ उपेंद्र सिंह चौहान के अतिरिक्त संपूर्ण विभाग एवं शोधार्थियों ने भी भावना को शुभकामनाएं दी हैं l भावना की इस उपलब्धि ने न केवल भूगोल विभाग बल्कि महाविद्यालय एवं संपूर्ण क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है l भावना ओली ने लगातार दो बार मिली इस सफलता का श्रेय अपने दिन रात के परिश्रम,परिवार एवं प्राध्यापकों के सहयोग को दिया है l

जरूरी खबरें