Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : बादल बरसते ही पाटन-प्रेमनगर में छा रहा अंधेरा, चार दिनों से अघोषित कटौती से जनता बेहाल

Laxman Singh Bisht

Sun, May 3, 2026

लोहाघाट में बादल बरसते ही पाटन-प्रेमनगर में छा रहा अंधेरा, चार दिनों से अघोषित कटौती से जनता बेहाल

लोहाघाट क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था का हाल इन दिनों बदहाल नजर आ रहा है, जहाँ बारिश की एक बूंद गिरते ही पाटन, प्रेमनगर, कनेड़ा और गलचौड़ा जैसे दर्जनों इलाके अंधेरे के आगोश में समा जाते हैं। पिछले चार दिनों से इन क्षेत्रों में यह समस्या एक सामान्य प्रक्रिया बन गई है कि जैसे ही मौसम करवट लेता है, वैसे ही विभाग द्वारा बिजली की कटौती कर दी जाती है। स्थानीय निवासियों ने नाम न बताने की शर्त पर अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि हल्की सी फुहार शुरू होते ही सप्लाई बंद होना अब उनकी नियति बन गई है, जो केवल बारिश पूरी तरह थमने के बाद ही बहाल होती है।

लगातार हो रही इस अघोषित कटौती ने न केवल लोगों के दैनिक जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, बल्कि शाम के वक्त अंधेरा छाने से जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर घरेलू कामकाज तक सब कुछ इस लुका-छिपी के खेल की भेंट चढ़ रहा है। क्षेत्र की जनता में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि आखिर आधुनिक तकनीक के इस दौर में भी क्यों बारिश बिजली गुल होने का बहाना बन जाती है। ग्रामीणों ने अब ज़िला अधिकारी चम्पावत मनीष कुमार से काली कुमाऊँ पोर्टल के माध्यम से मांग की है कि जनहित की समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग से स्पष्टीकरण लिया जाये और कारण पता किया जाये ऐसा किन कारणों से हो रहा है।

जरूरी खबरें