Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

: लोहाघाट:अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की लापरवाही लोहाघाट महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं पर बड़ी भारी छात्रों का भविष्य अधर में एबीवीपी नेता महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर कुलपति से मिलेंगे 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 23, 2024
अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की लापरवाही लोहाघाट महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं पर बड़ी भारी छात्रों का भविष्य अधर में एबीवीपी नेता महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर कुलपति से मिलेंगे शोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की लापरवाही से लोहाघाट महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का भविष्य अधर में पड़ गया है लंबे समय से एबीवीपी विश्वविद्यालय से छात्र-छात्राओं की अंक तालिका में सुधार की मांग कर रहा है पर अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के अधिकारियों को छात्र-छात्राओं की भविष्य की कोई परवाह नहीं है मंगलवार को एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी ने कहा कई बार विश्वविद्यालय प्रबंधन से छात्र-छात्राओं की बीए/ बीएससी /बीकॉम के तीसरे व छठे सेमेस्टर की अंक तालिका में सुधार की मांग की गई पर कुछ छात्रों की मार्कशीट ठीक करने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन शांत बैठ गया है जिस कारण लोहाघाट महाविद्यालय के 150 से अधिक बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है उन्हें एमए /एमएससी में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है कई छात्रों की मार्कशीट तक नहीं आई है पुजारी ने कहा 24 जुलाई बुधवार को एबीवीपी के छात्र नेता अल्मोड़ा जाकर कुलपति से छात्र-छात्राओं की इस गंभीर समस्या के बारे में बात करेंगे उन्होंने कहा अगर रिजल्ट की गड़बड़ियों को जल्द ठीक नहीं किया गया तो एबीवीपी विश्वविद्यालय के खिलाफ जोरदार आंदोलन शुरू कर देगी वही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता का कहना है कई बार परीक्षा नियंत्रक को सूचित कर दिया गया है जिसके बाद कुछ बच्चों की मार्कशीट ठीक की गई अभी भी कई बच्चों के रिजल्ट में सुधार होना है मेरिट लिस्ट नहीं आ पाई है प्राचार्य ने कहा बच्चों के भविष्य को देखते हुए फिलहाल एमए मे प्रवेश को रोक दिया गया है वही विश्वविद्यालय की लापरवाही पर छात्र-छात्राओ में भारी आक्रोश है जो कभी भी बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है वही 24 जुलाई बुधवार को एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की गंभीर समस्या को लेकर नीरज सगटा ,छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक,योगेश महर ,साहिल अधिकारी ,गौरव पांडे ,मनीष पांडे अल्मोड़ा जाकर कुलपति से बात करेंगे

जरूरी खबरें