Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मटियानी जि0पं0सीट का आरक्षण न बदले जाने पर प्रशासनिक अधिकारियों व दावेदारों को लगेगा देवता :मदन सामंत

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 18, 2025

मटियानी जि0पं0सीट का आरक्षण न बदले जाने पर प्रशासनिक अधिकारियों व दावेदारों को लगेगा देवता :मदन सामंतत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दावेदारों के अजीबोगरीब दावे सामने आ रहे हैं। लोहाघाट विधानसभा की मटियानी जिला पंचायत सीट से दावेदार तुरंत काम हल पार्टी अध्यक्ष मदन सामंत ने मटियानी जिला पंचायत सीट का आरक्षण बदलने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को पत्र दिया है। पत्र में मदन सामंत ने लिखा है मटियानी जिला पंचायत आरक्षण सीट को बदलकर सामान्य सीट किया जाए ।पत्र में लिखा है मटियानी से मदन सिंह सामंत जिला पंचायत सदस्य पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जनता के हस्ताक्षर हुई फाइल पहले से ही डीएम कार्यालय में जमा है। मटियानी में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत का भी निर्विरोध चयन होगा। पत्र में लिखा हैगर्वपिशाच देवता का आदेश है मटियानी से जो भी टिकट लाएगा उसे देवता लग जाएगा यह भी लिखा गया है आज से 5 दिन के अंदर प्रशासनिक अधिकारियों ने अगर सामान्य सीट नहीं की तो उन्हें भी देवता लग जाएगा। मामले मे तुरंत काम हल पार्टी के निरीक्षण के आदेश किए गए हैं।

जरूरी खबरें