Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएम धामी के दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज एसडीएम ने रामलीला मंच का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जाय

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 25, 2026

सीएम धामी के दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज एसडीएम ने रामलीला मंच का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा27 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री व चंपावत विधायक पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित लोहाघाट दौरे को लेकर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई। आज बुधवार को एसडीएम लोहाघाट ने मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल रामलीला मंच लोहाघाट का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी का जायजा लिया। तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसडीएम लोहाघाट ने कहा 27 फरवरी को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन के द्वारा तैयारिया की जा रही है उन्होंने कहा आज रामलीला मंच का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता से भी एसडीएम लोहाघाट के द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 फरवरी दोपहर को हेली के द्वारा लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री के द्वारा निर्माण धीन प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाएगा तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कार के द्वारा रामलीला मंच लोहाघाट पहुंचेंगे तथा लोहाघाट के प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव का आनंद लेंगे। कार्यक्रम के दौरान लोहाघाट नगर पालिका के द्वारा मुख्यमंत्री के द्वारा लोहाघाट क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के लिए नगर की जनता की ओर से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, प्रदेश मंत्री निर्मल महरा , सुभाष बगौली,राजू गढ़कोटी, गोविंद बोहरा, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण देवेंद्र पाटनी, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, महेश बोहरा,जीवन गहतोड़ी ,दीपक जोशी, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें