Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: लोहाघाट:एबीवीपी की हुई जीत विश्वविद्यालय ने मांगी मांगे महाविद्यालय में तालाबंदी खत्म 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 6, 2024
एबीवीपी की हुई जीत विश्वविद्यालय ने मांगी मांगे महाविद्यालय में तालाबंदी खत्म आखिर अल्मोड़ा विश्वविद्यालय प्रशासन को एबीवीपी के आगे झुकना ही पड़ा गुरुवार को अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के द्वारा छात्र नेताओं की मांगों को मान लिया गया जिसके बाद छात्र नेताओं ने लोहाघाट महाविद्यालय में पिछले दो दिनों से की गई तालाबंदी को खत्म कर दिया जिसके बाद महाविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने छात्र-छात्राओं की मार्कशीट को ठीक करने की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से लोहाघाट महाविद्यालय मे तालाबंदी की थी गुरुवार को विवेक पुजारी ने बताया आखिर एबीवीपी का आंदोलन रंग लाया तथा अल्मोड़ा विश्वविद्यालय प्रशासन को उनके आगे झुकना पड़ा उन्होंने बताया विश्वविद्यालय के द्वारा टीम भेज कर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की मार्कशीट को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है जिसके बाद महाविद्यालय में लगाए गए तालो को खोल दिया गया वहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता ने बताया महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की मार्कशीट ठीक करने का काम शुरू कर दिया है जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने टीम भेजी है जल्द सभी छात्र-छात्राओं की मार्कशीट में सुधार कर दिया जाएगा इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक,नीरज सगटा, साहिल अधिकारी , मनीष बिष्ट योगेश महर, भुवन जोशी ,पंकज जोशी, गौरव पांडे आदि छात्र नेता मौजूद रहे

जरूरी खबरें