Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चेतोला मेले के हजारों लोग बने साक्षी ढोल नगाड़ों की धमक के साथ निकला चमू देवता का डोला।

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:36 आईटीबीपी के सर्वधर्म मंदिर में बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित की गई मूर्ति।l

Laxman Singh Bisht

Mon, May 12, 2025

आईटीबीपी के सर्वधर्म मंदिर में बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित की गई मूर्ति। देश की सेनाओ, सुरक्षाबलों, पुलिस के जवानों को हर क्षेत्र में शक्ति व सामर्थ देने के लिए की गई सामूहिक प्रार्थना।

लोहाघाट। आईटीबीपी की 36वी वाहिनी के सर्वधर्म मंदिर में आज पूर्व विधि विधान के साथ बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा के साथ मूर्ति स्थापित की गई। बटालियन के नवागत कमांडेंट संजय कुमार ने अपनी धर्मपत्नी अनुराधा सिंह एवं बटालियन के अधिकारियों, हिमवीरों एवं उनकी जीवन संगिनियों के साथ अपने व्यक्तिगत प्रयासों से मंदिर में मारुति नंदन हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर बुध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मंदिर में मूर्ति की कमी को दूर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों व अधिकारियों के साथ हवन यज्ञ भी किया जिसमें देश की सेना, सुरक्षाबलों व पुलिस बल को राष्ट्र के लिए समर्पित होने के लिए अपूर्व शक्ति व सामर्थ देने की प्रार्थना करने के साथ अपना घर-बार छोड़कर राष्ट्र की आन-बान-शान के लिए सीमा में दुश्मन का मुकाबला कर रहे जाबाज़ो को हनुमान जी से अपना ही जैसा बल देने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर कमांडेंट की ओर से विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया जिसमे सैकड़ो हिमवीरो एवं उनके परिवारो ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। सर्वधर्म मंदिर में पंडित केवलानंद जोशी के पौरोहित्य में कलश पूजन, नवग्रह पूजन, ओंकार पूजन, मातृका पूजन के साथ लोक देवताओ व सभी देवी देवताओ का आवाहन कर उनका पूजन किया गया। दिनभर यहाँ हिमवीरों के द्वारा भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अनुष्ठान में द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा, डॉ सूबे सिंह, डॉ सुरभि, सहायक सेनानी संजय भारद्वाज, बीएस मेहता, गौरव गुप्ता, इंस्पेक्टर लक्ष्मी लाल वर्मा, एसएम दिनेश बिष्ट भी शामिल थे।

जरूरी खबरें