Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :हिंदी दिवस पर नवोदय विद्यालय लोहाघाट में विधिक जागरूकता कार्यक्रम निकाली गई रैली

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 14, 2025

हिंदी दिवस पर नवोदय विद्यालय लोहाघाट में विधिक जागरूकता कार्यक्रम निकाली गई रैलीराजीव नवोदय विद्यालय लोहाघाट में हिंदी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार मिश्र ने की।कार्यक्रम में लोहाघाट क्षेत्र की पैरालीगल वालंटियर्स ने छात्र-छात्राओं को हिंदी दिवस के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंदी न केवल हमारी मातृभाषा है बल्कि देश की पहचान और एकता का प्रतीक भी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों और दायित्वों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।पीएलवी तारा सिंह,रेनू गढकोटी, बृजेश जोशी, कमल राम, हेमलता जोशी, आशा गहतोड़ी, विनोद, सावित्री राय, मुन्नी बोहरा, निर्मला, गीता, मंजू, शीला तड़ागी, सीमा फर्त्याल, प्रियंका वर्मा और राजेंद्र पुनेठा ने मिलकर छात्रों को कानूनी जागरूकता, महिला सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर से एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने कानून के प्रति जागरूकता और हिंदी भाषा के सम्मान को लेकर नारे लगाते हुए हिंदी भाषा के महत्व तथा कानून की समझ बढ़ाने का संदेश दिया।विद्यालय परिवार के सदस्यों में विपिन कॉलोनी, महेंद्र सिंह, मुन्नी ओली और पूजा मेहरा सहित कई शिक्षकों एवं सहयोगियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।प्रधानाचार्य श्री मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि हिंदी दिवस केवल भाषा के प्रचार-प्रसार का दिन नहीं है, बल्कि हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और कानूनी व सामाजिक रूप से सशक्त बनने का भी अवसर देता है।

जरूरी खबरें