Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में 12 से 15 मई तक लगेगा निशुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 9, 2026

मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में 12 से 15 मई तक लगेगा निशुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर।

लोहाघाट। मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में 12 से 15 मई तक विशेष निशुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कोलकाता से ख्याति प्राप्त हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. चटर्जी विशेष रूप से पहुंचकर मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने क्षेत्रवासियों से इस निशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए यह शिविर बेहद लाभकारी साबित होगा।

शिविर में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए लोहाघाट रोडवेज स्टेशन से मायावती चिकित्सालय तक निशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह बस प्रतिदिन सुबह 10 बजे मायावती के लिए प्रस्थान करेगी तथा मरीजों को अस्पताल लाने और वापस छोड़ने का कार्य करेगी।

जरूरी खबरें