Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट में एक दिवसीय लिलियम प्रशिक्षण 25 किसानों ने किया प्रतिभाग

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 17, 2025

.कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट में एक दिवसीय लिलियम प्रशिक्षण 25 किसानों ने किया प्रतिभाग क्षेत्र के किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट की प्रभारी डॉक्टर दीपाली तिवाड़ी पांडे के निर्देश पर केंद्र के द्वारा किसानों के लिए कई रोजगार परक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट में हॉर्टिकल्चर मिशन फॉर नॉर्थ ईस्ट एंड हिमालयन स्टेट के द्वारा जिले में लिलियम उत्पादन की संभावना को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र को प्रदत लिलियम प्रावधान पर प्रायोगिक परियोजना के अंतर्गत जनपद के चयनित 25 किसानों को लिलियम उत्पादन एवं प्रावधान विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। डॉक्टर दीपाली तिवारी पांडे परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को लिलियम उत्पादन हेतु प्रेरित करते हुए इसके तकनीकी पक्ष से अवगत कराना है कहा क्योंकि लिलियम उत्पादन की मुख्य चुनौती महंगे बल्ब है जो कि कुल लागत का 25% हिस्सा होते हैं। इसलिए कृषि विज्ञान केंद्र में लिलियम प्रावधान हेतु प्रयोग भी चल रहा है जिसमें लिलियम का प्रावधान विभिन्न विधियां से कर उनमें से उत्तम तकनीकी का चयन कर चयनित तकनीक को कृषको तक पहुंचाया जाना है ।उन्होंने लिलियम प्रवर्धन की विभिन्न विधियां से किसानों को परिचित कराया। साथ ही केंद्र की उद्यान वैज्ञानिक डॉ रजनी पंत ने लिलियम पुष्प के भंडारण के रखरखाव एवं बाजार विक्रय के विषय में विस्तृत जानकारी दी ।पंतनगर विश्वविद्यालय से ऑनलाइन मोड में जुड़े डॉक्टर बी के राव प्राध्यापक उद्यान एवं पुष्प विशेषज्ञ ने लिलियम उत्पादन की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। फूल उत्पादन के क्षेत्र में जनपद में उत्कृष्ट कार्य कर रहे डॉक्टर राजीव सिंह ने किसानों को लिलियम उत्पादन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देते हुए किसानों को समूह बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। प्रशिक्षण में डॉ अविकल कुमार, यू के दिवाकर, गायत्री देवी ,जीसी टम्टा, बीपी धोनी, श्रुति चिलकोती मनोज चौबे पवन कुमार, भुवन डूंगरिया ,मदन सिंह आदि के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जनपद चंपावत के डॉ राजेंद्र पुनेठा, तारा दत्त खर्कवाल, रमेश खर्कवाल ,राकेश उपाध्याय ,कमलगिरी के साथ कुल 25 किसानों ने प्रतिभाग किया।

जरूरी खबरें