Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अतिक्रमण पर पालिका सख्त नौ व्यापारियों का 15 हजार का कटा चालान।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 24, 2025

अतिक्रमण पर पालिका सख्त नौ व्यापारियों का 15 हजार का कटा चालान।कईयों का सामान किया जब्त।लोहाघाट में दुकानो के बाहर सड़कों व नालियों के ऊपर व्यापारियों के द्वारा किए गए अतिक्रमण पर पालिका और राजस्व विभाग ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई की है। शनिवार को तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी व अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के नेतृत्व में पालिका और राजस्व कर्मियों ने व्यापारियों के द्वारा सड़कों व नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया । इस दौरान टीम ने कई व्यापारियों के समान को जब्त किया तहसीलदार जगदीश सिह नेगी व अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लोहाघाट के स्टेशन बाजार व पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में सड़कों और नालियों में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा नौ व्यापारियों का 15 हजार रुपए का चालान किया गया कहा अभियान जारी है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने सब्जी व्यापारियों द्वारा की गई गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी व्यापारियों से गंदगी न करने तथा सड़कों व नालियों पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए । अभियान से व्यापारियों में अफ़रा तफरी मची रही। अभियान में प्रमोद महर सुमित गढ़कोटी, कैलाश उपाध्याय, संदीप वाल्मीकि ,पीआरडी वीरेंद्र मेहता व पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

जरूरी खबरें