Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

: लोहाघाट:12 दिन से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की एक्स-रे मशीन खराब बेहाल मरीज बाहर से एक्सरा कराने को मजबूर 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 11, 2024
12 दिन से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की एक्स-रे मशीन खराब बेहाल मरीज बाहर से एक्सरा कराने को मजबूर [caption id="attachment_21061" align="alignnone" width="300"] चंपावत जिले के सबसे ज्यादा ओपीडी वाले अस्पतालों में से एक लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की एक्सरे मशीन पिछले बारह दिनों से खराब पड़ी हुई है जिस कारण एक्सरा कराने आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही है मरीज बाहर से महंगे दामों में एक्सरा कराने को मजबूर है मंगलवार को अस्पताल आए मरीजों ने जानकारी देते हुए बताया अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने से उन्हें बाहर से महंगे दामों में एक्सरे कराना पड़ रहा है मरीजो ने बताया उप जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं लेकिन अब मशीन खराब पड़ी है उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जल्द मशीन ठीक करने की मांग की है वही चिकित्सालय के एक्सरे टेक्नीशियन ने बताया 31 मई को मशीन खराब हो गई थी जिसकी सूचना चिकित्सा अधीक्षक को दे दी गई थी वहीं चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर सोनाली मंडल ने बताया मशीन को ठीक करने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया था लेकिन मशीन का पार्ट्स न मिलने के कारण मशीन ठीक होने में समय लग रहा है इसकी सूचना सीएमओ चंपावत को दी गई है वहीं सीएमओ चंपावत डॉक्टर के के अग्रवाल ने बताया मशीन को ठीक करने को लेकर कंपनी को निर्देशित किया गया है जल्द मशीन ठीक कर सुचारु कर दिया जाएगा मरीज को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी[/caption]

जरूरी खबरें