Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत जिले के दियूरी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक 13 पालतू जानवरों को उतारा मौत के घाट।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 18, 2025

ग्रामीण की 9 बकरियों को उतारा मौत के घाट।

ग्रामीणों ने वन विभाग के आतंक से जल्द निजात दिलाने की उठाई मांग।ग्रामीण दहशत में। चंपावत जिले के दियूरी ग्राम पंचायत में इन दिनों तेंदुए का जबरदस्त आतंक छाया हुआ है। तेंदुए के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान और दहशत में है। अभी तक तेंदुआ ग्रामीणों के 13 पालतू जानवरों को मौत के घाट उतार चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द इससे निजात दिलाने की मांग उठाई है।शुक्रवार को ग्रामीण नारायण सिंह ने बताया तेंदुए ने उनकी 9 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया है। जबकि इसके अलावा तेंदुआ अन्य ग्रामीणों के 4 और पालतू जानवरों को मौत के घाट उतार चुका है। ग्रामीण प्रवीन नेगी ने बताया कि बीते 10 दिनों से क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। जिससे ग्रामीणों के लिए अब रात गुजारनी बड़ी मुश्किल हो रही है तथा छोटे स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी तेंदुवे का आतंक छाया हुआ है।

जरूरी खबरें