Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड का लाल हवलदार रविंद्र सिंह अरुणाचल में हुए शहीद

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 19, 2026

उत्तराखंड का लाल हवलदार रविंद्र सिंह अरुणाचल में हुए शहीद

15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात हवलदार रविन्द्र सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में देश की सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की। यह हृदयविदारक घटना 18 जनवरी की है।शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम आगर, दशज्यूला के निवासी थे। वे पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय/श्री सतेंद्र सिंह राणा के पुत्र थे। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार शहीद जवान का पार्थिव शरीर 19 जनवरी की रात्रि में रुद्रप्रयाग स्थित आर्मी कैंप लाया जाएगा। कल 20 जनवरी को प्रातः 7:00 बजे पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला में अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। रुद्रप्रयाग संगम में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान की शहादत को नमन करते हुए क्षेत्रवासियों,जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। वही इस हृदय विदारक घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जरूरी खबरें