Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लड़ीधूरा शैक्षिक मंच ने शिक्षक दिवस पर वयोवृद्ध शिक्षक 103 वर्षीय प्रहलाद सिंह अधिकारी का किया माल्यार्पण।

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 5, 2025

गुलाम भारत में 1942 में सरकारी शिक्षक के रूप में अधिकारी ने अल्मोड़ा से शिक्षण कार्य किया था शुरू।बाराकोट लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में चंपावत जिले के सबसे वयोवृद्ध शिक्षक बाराकोट निवासी 103 वर्षीय प्रहलाद सिंह अधिकारी का उनके घर जाकर माल्यार्पण किया। आज शुक्रवार 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में नागेंद्र जोशी के नेतृत्व में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रहलाद सिंह अधिकारी के बाराकोट बाजार स्थित निवास पहुंच कर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। नागेंद्र जोशी ने बताया कि बाराकोट में शिक्षा के क्षेत्र में प्रहलाद सिंह अधिकारी का योगदान अद्वितीय रहा है। प्रहलाद सिंह अधिकारी अंग्रेजों की शैक्षणिक व्यवस्था से लेकर स्वतंत्र भारत की शैक्षणिक व्यवस्था के गवाह रहे हैं उन्होंने गुलाम भारत में सन 1942 से सरकारी शिक्षक के रूप में अल्मोड़ा से शिक्षण कार्य प्रारंभ किया वह 1982 में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्ति हुए। उनके शिष्य रहे 94 वर्षीय एडवोकेट गंगा दत्त जोशी ने दूरभाष पर उन्हें बधाई देते हुए उनके दीर्घ एवं मंगल जीवन की कामना की।इस उपलक्ष में प्रहलाद सिंह अधिकारी के पुत्र सामाजिक कार्यकर्ता महेश सिंह,अधिकारी,सदस्य जिला पंचायत फरतोला योगेश जोशी "योगी", व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, देवेंद्र सिंह अधिकारी गोविंद भंडारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें