Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : ई-मेल से मिली बम धमकियों पर कुमाऊ पुलिस अलर्ट न्यायालय परिसरों की सुरक्षा चाक-चौबंद

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 18, 2026

ई-मेल से मिली बम धमकियों पर कुमाऊ पुलिस अलर्ट

न्यायालय परिसरों की सुरक्षा चाक-चौबंद

कुमाऊ परिक्षेत्र के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं नैनीताल जनपदों के न्यायालयों को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकियाँ मिलने की सूचना को लेकर कुमाऊ पुलिस ने उच्चस्तरीय सतर्कता लागू कर दी है। पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूँ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने सभी न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ की गई है। प्रवेश द्वारों पर DFMD व HHMD से गहन जांच की जा रही है। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है।बम निरोधक दस्ता (BDS) व डॉग स्क्वॉड द्वारा नियमित सर्चिंग व एंटी-सबोटाज चेकिंग की जा रही है। सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जा रही है।किसी भी संदिग्ध सूचना की स्थिति में निर्धारित SOP के अनुसार सुरक्षित निकासी व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। आईजी कुमाऊ ने कहा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया धमकी भरे ई-मेल भेजने वालों की पहचान हेतु एसटीएफ के साथ समन्वय कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। कहा कुमाऊ पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।कृपया अफवाहों से बचें, शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

जरूरी खबरें