Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: खटीमा:एसएसपी ने खटीमा के विवादित चौकी इंचार्ज को हटाया पत्रकारों की हुई जीत 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 3, 2024
एसएसपी ने खटीमा के विवादित चौकी इंचार्ज को हटाया   खटीमा मे आखिरकार एसएसपी ने विवादित चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल को हटाकर जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया है। जैसे ही चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल के हटने की सूचना मिली खटीमा के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। मालूम हो चौकी प्रभारी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से संदीप पिलखवाल विवादित रह चुके थे। उनके द्वारा पत्रकार और उनके पुत्र के साथ भी मारपीट की गई थी जो उन पर भारी पड़ गई। जिसके बाद चौकी प्रभारी हटाने को लेकर पत्रकारों ने आंदोलन किया था। मामले को लेकर पत्रकारों ने मा0हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। यहां तक कि मामला मुख्यमंत्री के दरबार में भी पहुंच चुका था। आखिरकार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर ने विवादित चौकी प्रभारी को हटाकर जिला मुख्यालय कार्यालय में अटैच कर दिया है। विवादित चौकी इंचार्ज को हटाये जाने पर पत्रकार प्रेस परिषद के कुमांऊ मण्डल अध्यक्ष अशोक गुलाटी; अजय गुप्ता, अशोक सरकार, दीपक यादव, भारत चुफाल, गुड्डू खान सहित अन्य पत्रकारों ने एसएसपी का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों की जीत बताया

जरूरी खबरें