Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : खटीमा :जानकी देवी हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते के भतीजे ने की हत्या

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 21, 2026

खटीमा जानकी देवी हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते के भतीजे ने की हत्या

पुलिस ने 72 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा

उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है जहां 18 फरवरी को देवभूमि धर्मशाला कलोनी में जानकी देवी का शव उसी के घर में मिलने से पूरे खटीमा में सनसनी फैल गई थी। 18 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली की एक घर में महिला अकेली रहती थी और उसका शव उसके घर में पड़ा मिला है ।उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया और पुलिस हत्या के कारण को ढूंढने का प्रयास करने लगी और जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला के रिश्ते के भतीजे ने उसकी हत्या की है कुछ पैसों को लेकर ।आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि 18 तारीख को पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई जिसमें बताया गया की एक मकान में एक महीने का शव मिला है व महिला घर में अकेली रहती थी और उनके बच्चे बाहर रहते थे। इस पर पुलिस ने मकान के किराए पर रह रहे किराएदार से भी पूछताछ की और आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखते हुए पता चला कि जानकी देवी का रिश्ते का भतीजा उनके साथ बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने के लिए गया था उसी के आधार पर पुलिस द्वारा उस व्यक्ति की ढूंढ खोज शुरू की गई और आज मुखबिर की सूचना पर रवि चंद्र नाम के व्यक्ति को झंनकट क्षेत्र से पकड़ा गया और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया हुआ मफलर भी बरामद किया गया है ।उन्होंने बताया की उसके द्वारा अपने द्वारा किए गए गुनाह को कबूल कर लिया गया है और पुलिस आगे भी इस पर जांच व पुछताछ कर रही है

जरूरी खबरें