Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : खटीमा: व्यापारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या सुसाइड नोट बरामद

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 20, 2026

खटीमा व्यापारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या सुसाइड नोट बरामद

खटीमा से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां वरिष्ठ व्यापारी एवं प्रॉपर्टी डीलर जशोधर भट्ट ने सुजिया बाईपास रोड पर एक पुलिया के नीचे खुद को गोली मार ली जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।सूत्रों के अनुसार जशोधर भट्ट मंगलवार को कंजाबाग स्थित अपने आवास से निकलकर दूध डेयरी गए थे। इसके बाद वे स्वयं बाइक चलाते हुए सुजिया बाईपास रोड पहुंचे। पुलिया के नीचे उतरकर उन्होंने बाइक खेत में खड़ी की और पास ही बह रहे नाले के किनारे बैठकर अपनी ही रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस को मृतक की जेब से एक से दो पेज का सुसाइड लेटर भी मिलने की जानकारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जशोधर भट्ट खटीमा के वरिष्ठ व्यवसायी, प्रॉपर्टी डीलर, राज्य आंदोलनकारी और समाजसेवी थे। कंजाबाग रोड पर उनका अपना अस्पताल भी था। उनके जानकारों के अनुसार वे सामान्यतः बाइक स्वयं नहीं चलाते थे और अधिकतर पीछे बैठकर ही आवागमन करते थे, जिससे यह घटना सभी के लिए चौंकाने वाली है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सुसाइड लेटर की सामग्री और अन्य पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जरूरी खबरें