Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: खाकी पर लगा दाग पंतनगर थानाध्यक्ष का युवती से अश्लील बात करने का ऑडियो वायरल डीजीपी ने जांच के दिए आदेश

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 27, 2024
खाकी पर लगा दाग पंतनगर थानाध्यक्ष का युवती से युवती से अश्लील बात करने का ऑडियो वायरल डीजीपी ने जांच के दिए आदेश पंतनगर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी का शर्मसार करने वाला एक ऑडियो वायरल हो रहा है।जिसमे थाना प्रभारी एक युवती से फोन पर अश्लील बातचीत कर रहा है और युवती ने थानाध्यक्ष की इन अश्लील बातों को रिकॉर्ड कर लिया। इधर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार से मुलाकात कर थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पंतनगर थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था, जिसमे एक परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे परिवार के पिता और पुत्री को जेल भेज दिया। इस दौरान जेल गए परिवार की दूसरी पुत्री ने भी पुलिस को तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। इस बीच जेल गए पिता और पुत्री जमानत पर जेल से बाहर आ गए। दूसरी और मुकदमा कायम कराने के लिए पंतनगर थाने के चक्कर लगाने पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने फोन पर युवती से अश्लील बातचीत शुरू कर दी। युवती ने थाना प्रभारी की बातचीत रिकार्ड कर ली और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ से इसकी शिकायत की। जिसके बाद किच्छा विधायक बेहड़ ने देहरादून में डीजीपी अभिनव कुमार से मिलकर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। किच्छा विधायक बेहड ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने इस मामले की जांच डीजीपी पी0 रेणुका को सौंपी है।विधायक बेहड ने आज रुद्रपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर थाना प्रभारी डांगी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। कुल मिलाकर थाना अध्यक्ष की करतूत से खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई है

जरूरी खबरें