Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : भारत के प्रतिष्ठित यात्रा लेखक दंपती ह्यू गैंटज़र और कोलीन गैंटज़र वर्ष 2025 के पद्म श्री से सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 5, 2025

कोलीन गैंटज़र को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते ह्यू गैंटज़र दिल्ली जाकर पुरस्कार ग्रहण नहीं कर सके। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार के सचिव शैलेश बगोली विशेष रूप से मसूरी स्थित उनके आवास पहुँचे और उन्हें पद्म श्री सम्मान उनके घर पर ही भेंट किया।1950 के दशक से यात्रा लेखन में सक्रिय इस जोड़े ने भारत की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक स्थलों और जनजीवन को अनूठे अंदाज़ में प्रस्तुत किया। “The Gantzer’s Travelogue” कॉलम और दूरदर्शन पर प्रसारित उनके यात्रा वृत्तांतों ने देशभर के पाठकों और दर्शकों को भारत की सुंदरता और गहराई से परिचित कराया ह्यू की पत्रकारिता की तीक्ष्ण दृष्टि और कोलीन की कोमल अभिव्यक्ति शैली ने मिलकर भारतीय यात्रा साहित्य को एक नई ऊँचाई दी। उनके लेखन ने न सिर्फ लोगों को अपने देश की खोज में प्रेरित किया, बल्कि भारत की आत्मा को भी शब्दों में पिरोया।

जरूरी खबरें