Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे कल से दुकान दुकान माल नहीं पहुंचाएंगे ट्रांसपोर्टर।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 22, 2025

कल से दुकान दुकान माल नहीं पहुंचाएंगे ट्रांसपोर्टर।लोहाघाट के ट्रांसपोर्टरो ने दुकान दुकान माल पहुंचाने में हो रही दिक्कत को देखते हुए कल 23 दिसंबर मंगलवार से व्यापारियों के माल को उनकी दुकानों तक पहुंचाने के लिए मना कर दिया है। ट्रांसपोर्टर पंकज जोशी, सूरज सक्सैना ,महेश गरकोटि ,अब्दुल कलीम व अंकिस अग्रवाल आदि ने बताया। ट्रांसपोर्टरों को जो माल बांटने का समय दिया गया है उस समय में व्यापारियों का पूरा माल नहीं बट पा रहा है और व्यापारियों के द्वारा उन्हें सहयोग भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा अगर वह व्यापारियों का माल उनके प्रतिष्ठानों के आगे भी रखते हैं तो कई व्यापारियों के द्वारा सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाए गए हैं जिस कारण माल चोरी होने का खतरा बना रहता है।तथा माल बांटने के दौरान भीड़ भाड़ मे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। सभी ट्रांसपोर्टरों ने कहा कल 23 दिसंबर से वह किसी भी व्यापारी के प्रतिष्ठान में सामान नहीं पहुंचाएंगे। व्यापारी खुद ट्रांसपोर्ट के गोदाम आकर अपना सामान ले जा सकते हैं।

जरूरी खबरें