Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में बाल विकास विभाग का तीन दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम का शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 11, 2026

लोहाघाट में बाल विकास विभाग का तीन दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम का शुभारंभ।

जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो व सहायिकाओ ने किया प्रतिभाग।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग चंपावत द्वारा आयोजित पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के अंतर्गत लोहाघाट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज बुधवार को लोहाघाट के युवा भवन में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लोहाघाट , बाराकोट, पाटी व चंपावत ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी चंपावत प्रकाश बृजवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उन्होंने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं से ध्यान पूर्वक प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया। कहा यह प्रशिक्षण भविष्य में उनके काफी काम आएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजवाल ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य नौनिहालों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई के साथ-साथ पोषण भी देना है ताकि नौनिहाल बीमारियों से दूर रहते हुए स्वस्थ रहें। कहा यही नोनिहाल कल को देश का भविष्य बनेंगे। उन्होंने कहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग कर रही सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न जानकारियां प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती कमला मर्तोलिया, सुपरवाइजर श्रीमती दीपा पांडे ,कविता बिष्ट, डीसी कमल महर,बीसी सविता आर्य, पूजा महरा दीपा ढेक सहित जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं मौजूद रही।

जरूरी खबरें