Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 7, 2026

डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ एससीईआरटी के सौजन्य से डायट लोहाघाट की वार्षिक कार्ययोजना में स्वीकृत प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों की संगीत कौशल विकास कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन हो गया। डायट के कार्यानुभव विभागाध्यक्ष डॉ कमल गहतोड़ी के नेतृत्व में उक्त कार्यशाला तीन-तीन दिन के दो चरणों में 11 फरवरी तक चलेगी। कार्यशाला में 70 शिक्षकों को एनईपी 2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप विद्यालयों में सांस्कृतिक वातावरण के निर्माण, तनाव प्रबंधन, प्रार्थना सभा संचालन के कौशल, सामान्य वाद्य यंत्रों के प्रयोग से गायन, वादन एवं सृजनात्मक नाट्य कला संबंधी टिप्स प्रदान किए जाएंगे। कार्यशाला में संगीत शिक्षक हेमचंद पांडे नमिता मुरारी कैलाश चंद जोशी और महेंद्र सिंह घर्ती मुख्य संदर्भदाता की भूमिका निभा रहे हैं। डाइट में संगीत नाटक कला एवं सांस्कृतिक वातावरण निर्माण संबंधी इस विशिष्ट कार्यशाला के प्रति शिक्षकों में बेहद उत्साह है। कार्यशाला का द्वितीय चरण 9 से 11 फरवरी एवं अन्य दो चरण मार्च प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान शिक्षक उत्तराखंड राज्य के साथ-साथ अन्य भाषाओं के गीत संगीत का भी अभ्यास करेंगे। उद्घाटन अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ आशुतोष वर्मा, कृष्ण सिंह ऐरी, डॉ लक्ष्मी शंकर यादव, नवीन उपाध्याय, भगवती जोशी मंजू मेहता, योगेंद्र बिष्ट, कैलाश फर्त्याल आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें