Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत: टनकपुर का कुख्यात नशा तस्कर सज्जू जेल की सलाखों के भीतर

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : श्रीनगर कर्ण प्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने शिशु को दिया जन्म /जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 8, 2025

श्रीनगर कर्ण प्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने शिशु को दिया जन्म ।जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित।रविवार को श्रीनगर कर्णप्रयाग बस अड्डे में एक प्रवासी महिला ने बस अड्डे के शौचालय में एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। आईएसबीटी में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार ज्योति थापा( 21) पत्नी मनीष थापा जो नेपाली मूल के हैं कर्ण प्रयाग के ब्रांडी सेन क्षेत्र में मजदूरी करते है। आज सुबह वह हिमाचल प्रदेश की ओर रोजगार की तलाश में यात्रा पर निकले थे ।बस जब श्रीनगर कर्ण प्रयाग बस अड्डे में रुकी तो ज्योति शौचालय गई तभी उसे वहां अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वह मदद के लिए चीखने लगी। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े और हालत की गंभीरता को भापते हुए बस अड्डे पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर और फार्मासिस्टों की टीम ने शौचालय को अस्थाई प्रसव कक्ष में बदलते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया। चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को स्थिर और संतोषजनक बताया है। तो वही ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की चारों ओर सराहना हो रही है ।तो वही आज श्रीनगर का बस अड्डा किसी नवजीवन की शुरुआत का साक्षी बना है। वही नवजात के पिता मनीष थापा ने कहा यदि स्वास्थ्य विभाग व लोगों की टीम ने समय पर मदद नहीं की होती तो जाने क्या हो जाता वह हमारे लिए देवदूत बनकर आए।

जरूरी खबरें