Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : लोहाघाट विधायक की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 15, 2026

लोहाघाट विधायक की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की कार्यप्रणाली को देखते हुए आज शुक्रवार को उनके आवास पर विकासखंड बाराकोट के तड़ाग निवासी अमर सिंह बोहरा अपने दलबल के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। बोहरा के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिली है। लोहाघाट विधायक के द्वारा भी फूल माला पहना कर उनका व उनके समर्थकों का स्वागत किया । विधायक अधिकारी ने कहा अमर सिंह बोहरा के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को काफी ज्यादा मजबूती मिली है जिसका फायदा 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को होगा।

वहीं कांग्रेस में शामिल हुए अमर सिंह बोहरा ने कहा कांग्रेस पार्टी की नीति नीति व लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा विधानसभा में किए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित पर कार्य करेंगे। पार्टी में जगह देने के लिए लोहाघाट विधायक को धन्यवाद दिया। इस दौरान बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, लोहाघाट ब्लाक अध्यक्ष चांद बोहरा, नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, भगत बोरा, जितेंद्र शाह, नरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सामंत ,विकास सामंत ,ग्राम प्रधान रमेश सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें