Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में भीषण सड़क हादसा ओवर स्पीड कैंटर ने बुलेरो को मारी टक्कर।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 2, 2026

लोहाघाट में भीषण सड़क हादसा ओवर स्पीड कैंटर ने बुलेरो को मारी टक्कर।

बाल बाल बची सवारिया दो बच्चों सहित तीन लोग चोटिल।लोहाघाट। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास आज सोमवार 11:30 बजे के लगभग पिथौरागढ़ की ओर से आ रहे ओवर स्पीड सब्जी के कैंटर ने सामने से आ रही सवारियों से भरी बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बोलेरो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में दो बच्चों सहित तीन लोग चोटिल हो गए हैं। मैक्स में चालक सहित आठ लोग सवार थे। आज सोमवार सुबह 11:30 बजे के लगभग खटीमा से डीडीहाट की ओर जा रही बोलेरो यूके 05 C A 1367 को पिथौरागढ़ से ओर से आ रहे हैं सब्जी के कैंटर uk05 CA 2058 ने लोहाघाट के पाटन नर्सरी के पास जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो के वाहन चालक हरीश सिंह मेहता और वाहन में बैठी सवारियों ने बताया कैंटर चालक काफी तेज गति से वाहन चला कर आ रहा था और उसने सीधे उनके वाहन में टक्कर मार दी।उन्होंने बताया टक्कर मारने के बाद कैंटर चालक पीलीभीत निवासी राशिद ने भागने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवार युवाओं के द्वारा उसको पकड़ लिया गया। सूचना पर एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार के निर्देश पर लोहाघाट थाने की 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कैंटर को थाने में खड़ा कर दिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया भगवान की कृपा से एक बड़ा जान लेवा हादसा होने से बाल बाल बच गया है। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि बोलेरे वाहन के परखच्चे उड़ गए ।दुर्घटना के चलते कुछ देर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा।

जरूरी खबरें