Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

डीडीहाट:08 घंटे में हत्या का खुलासा अभियुक्त वाहन चालक गिरफ्तार । सड़क किनारे पड़ा मिला था भूपेंद्र का सव

लोहाघाट:सरकार पहुंची जनता के द्वारा दूरस्थ मऊ में लगा बहुउद्देशीय शिविर। डीएम ने सुनी जन समस्याएं

टनकपुर मे 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

चंपावत:बातों-बातों में हरेले के सरकारी पेड़: पौध रोपण नहीं फोटो रोपण :भगवत प्रसाद पांडे

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हरिद्वार:मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हाई वोल्टेज तार गिरने से छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 27, 2025

मुख्यमंत्री ने घटना में जताया दुख।हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर मार्ग पर अचानक एक हाई वोल्टेज बिजली का तार गिर गया। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दुखद घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के मुख्य मार्ग पर अचानक एक हाई वोल्टेज तार टूटकर नीचे गिर पड़ा। बिजली की चिंगारियों और तेज आवाज से लोग दहशत में आ गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। देखते ही देखते भगदड़ मच गई।स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ, और पुलिस बल मौके पर तुरंत पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संदेश जारी करते हुए लिखा है “हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए हैं और कहा है कि घटना की पूरी जांच कराई जाएगी। साथ ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की भी बात कही गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

जरूरी खबरें