Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी :भाजपा विधायक बंशीधर भगत पुलिस के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली के बाहर सड़क में बैठे धरने पर

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 6, 2025

पुलिस पर भाजपा पार्षद से अभद्रता करने के लगे आरोप।

कोतवाली के पूरे स्टाफ को बदलने की मांग पर अड़े बीजेपी के वरिष्ठ विधायक भगतआज शनिवार 6 सितंबर को कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत अपने समर्थको के साथ पुलिस के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली के बाहर सड़क मे धरने पर बैठ गए। भाजपा विधायक बंशीधर भगत का आरोप है कि भाजपा के पार्षद के साथ पुलिस कर्मचारियों के द्वारा बदसलूकी की गई है। विरोध में भाजपा विधायक बंशीधर भगत कोतवाली के बाद ही धरने पर बैठ । विधायक भगत ने आरोप लगाते हुए कहा पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा हमारे भाजपा के पार्षद के साथ बदसलूकी की गई है जबकि हमारी सरकार राज्य में है। उसके बावजूद भी पुलिस विभाग के द्वारा भाजपा के लोगों के साथ लगातार बाद सुलुकी की जा रही है ।वहीं फिलहाल पुलिस के द्वारा बंशीधर भगत को समझाने की कोशिश की गई । भाजपा विधायक बंशीधर भगत का कहना है कोतवाली के पूरे स्टाफ को जब तक नहीं बदला जाएगा तब तक वह धरने पर बैठेंगे । मामला पूरे हल्द्वानी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जरूरी खबरें