Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

: पाटी मे टिप्पर के आगे आया गुलदार, वाहन चालक ने खोया संतुलन ,टिप्पर जा गिरा खाई में

Laxman Singh Bisht

Fri, May 19, 2023
गुरुवार देर रात पाटी और गर्सलेख के बीच टिप्पर वाहन संख्या UKO4CB 3256 रात के अंधेरे में अचानक खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त गया। देर रात डम्फर संख्या UKO4CB 3256 सिमलखेत से देवीधुरा जा रहा था, जो पाटी से तीन किलोमीटर दूर गर्सलेख के पास में अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक दीपक सिंह धौनी उम्र 36 वर्ष निवासी मडलक पंचेश्वर और वाहन मालिक उमेद सिंह बिष्ट उम्र 32 निवासी ढरौंज देवीधुरा दोनों घायल हो गये। चालक और मालिक ने बताया कि डम्फर के अचानक सामने गुलदार के आने से वाहन अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया पाटी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ मोनिका ने बताया कि दीपक के सिर में चोट लगने से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, थाना पाटी पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों घायल खतरे से बाहर हैं

जरूरी खबरें