Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

सूचना

: बंदरों के पिंजरे में फंसा गुलदार

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 20, 2023
पौड़ी के अणेथ गांव में बंदरों के लिए लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार, गांव में बना अफरा-तफरी का माहौल पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के अणेथ गांव में उस वक्त ग्रामीणों के होश फाख्ता हो गए जब बंदरों को कैद करने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया, घटना की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान मल्ली जयवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों द्वारा ग्रामीणों को काटकर घायल करने की घटनाएं होने पर ग्रामीणों को बंदरो के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में बंदर पकड़ने वाले पिंजरे लगाए थे जिसमे पूर्व में पिंजरे में कुछ बंदर कैद भी हुए थे जिन्हें कि वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया था लेकिन इस बार बंदरों के पिंजरे में गुलदार को कैद देख ग्रामीणों के होश फाख्ता गए जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल पसर गया ये पिंजरा बंदरों को कैद करने के लिए लगाया गया था पिंजरा हल्का होने के कारण कैद गुलदार पिंजरे में आक्रामक दिखाई दिया जिसके कारण कोई भी ग्रामीण पिंजड़े के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया ऐसे में वन विभाग को सूचना दे दी गई वन विभाग की टीम ने गुलदार का रेस्क्यू कर उसे नागदेव रेंज ले लाई है रेंजर ललित मोहन ने बताया की गुलदार को अब सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

जरूरी खबरें