Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : भारतीय सेना के सम्मान में सूखीढ़ांग में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Laxman Singh Bisht

Mon, May 26, 2025

सूखीढ़ांग में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

महिलाओं के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभागचंपावत जिले के सूखीढ़ाग क्षेत्र में भारतीय सेवा के शौर्य सम्मान को लेकर बीजेपी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओ व आम जनता ने प्रतिभाग किया। सोमवार को विधानसभा प्रभारी व दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा की मौजूदगी व मंडल अध्यक्ष गोविन्द सिंह बोहरा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सेकड़ों लोगों ने प्रतिभाग करते हुए तिरंगा यात्रा में सहायोग किया। मंडल अध्यक्ष गोविन्द सिंह बोहरा ने बताया कि बीते दिनों पाकिस्तान की ओर से पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने अपना बदला लेने के लिए पाकिस्तान के अंदर घुसकर पाकिस्तान को इसका मुहतोड़ जवाब दिया। और कहा कि किसी भी दुश्मन के भारत की ओर आंख उठाकर देखा तो उसका अंजाम भी यही होगा। इस दौरान तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविन्द सिंह सामंत, महामंत्री केएन तिवारी, सुन्दर बोहरा, हेमा जोशी,नरेन्द्र सिंह, दीपक बोहरा, मुकेश, बोहरा, स्वरूप सिंह, कमला जोशी, दीपा जोशी, लीलावती देवी, आशा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें