Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी में उफान में आए नाले में बही कार 2 दिन के बच्चे सहित चार की मौत।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 25, 2025

हल्द्वानी में उफान में आए नाले में बही कार 2 दिन के बच्चे सहित चार की मौत।हल्द्वानी में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। बुधवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हल्द्वानी शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए है। बुधवार सुबह हल्द्वानी फायर ब्रिगेड कार्यालय के पीछे बहने वाली नहर के तेज बहाव की चपेट में एक कार आ गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के मुताबिक कार में कुल 7 लोग सवार थे। जिसमें दो दिन के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया है ।जिनका उपचार चल रहा है । वही मानसून को देखते हुए आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस ,पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीमों को प्रशासन के द्वारा अलर्ट मोड में रखा गया है ।प्रशासन के द्वारा नगर वासियों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकले और तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें।

जरूरी खबरें