Saturday 30th of May 2026

ब्रेकिंग

पाटी:विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चों ने बनाई तंबाकू विरोधी पेंटिंग, लोगों को किया जागरूक

लोहाघाट:अनशनकारी चेतराम के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण पांचवे दिन भी धरने में डटे रहे चेतराम।

चंपावत:डीएम ने लगायी ग्राम चौपाल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

चंपावत:जिला पत्रकार संगठन ने पत्रकारिता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को किया सम्मानित

चंपावत:राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून से 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटरो के साथ लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे पूर्व विधायक फर्त्याल

Laxman Singh Bisht

Sat, May 30, 2026

देहरादून से 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटरो के साथ लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे पूर्व विधायक फर्त्याल

मरीज को मिलेगी बड़ी राहत। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को दिया धन्यवाद। चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय मे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी की वजह से मरीज को हो रही है दिक्कतों का पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने संज्ञान लेते हुए देहरादून जाकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल व स्वास्थ्य सचिव से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटरो की मांग की । पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की मांग व लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा तत्काल स्वास्थ्य सचिव को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट को 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव के द्वारा चिकित्सालय को 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए। पूर्व विधायक फर्त्याल खुद ऑक्सीजन कंसंट्रेटरो को वाहन की व्यवस्था कर आज शनिवार को देहरादून से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उनके द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के सुपुर्द किए । पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा पूर्व में भी उनके द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए थे। उन्होंने बताया कुछ दिन पूर्व जब उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया था वहां ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी पाई गई जिस कारण मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही थी ।उन्होंने बताया उनके द्वारा तत्काल देहरादून जाकर स्वास्थ्य मंत्री से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग की गई जिस पर स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा तत्काल 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अस्पताल के लिए दिए गए ।जिन्हें आज चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के सुपुर्द कर दिया गया है। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा इनमें से कुछ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बाराकोट व पाटी अस्पताल को भी दिए जाएंगे ताकि वहां के मरीजों को भी इनका लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा अस्पताल में और जो भी कमियां होगी उन्हें भी पूरा करने का प्रयास उनके द्वारा किया जाएगा। अब बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा इस दौरान पूर्व विधायक के द्वारा आईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने पूर्व विधायक फर्त्याल को समस्या का समाधान करने के लिए धन्यवाद दिया कहा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलने से उप जिला चिकित्सालय की बड़ी समस्या का समाधान हुआ है। कहा उप जिला चिकित्सालय में बड़ी तादाद में सांस से संबंधित मरीज पहुंचते हैं। जिन्हें बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

जरूरी खबरें