Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के पूर्व थानाध्यक्ष मनीष खत्री का उधम सिंह नगर स्थानांतरण बने सुल्तानपुर चौकी प्रभारी।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 14, 2026

लोहाघाट के पूर्व थानाध्यक्ष मनीष खत्री का उधम सिंह नगर स्थानांतरण बने सुल्तानपुर चौकी प्रभारी।

लोहाघाट थाने के पूर्व थानाध्यक्ष मनीष खत्री का उधम सिंह नगर जिले में स्थानांतरण हो गया। सब इंस्पेक्टर मनीष खत्री को सुल्तानपुर पट्टी का चौकी प्रभारी बनाया गया है। मनीष खत्री लंबे समय से चंपावत जिले में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके द्वारा लोहाघाट थाना अध्यक्ष रहते हुए कोरोना काल व अन्य समय में कई बेहतरीन कार्य किए गए। अपने व्यवहार के चलते खत्री जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे।जिनके लिए आज भी लोहाघाट की जनता उन्हें याद करती है। इसके अलावा उनके द्वारा एसओजी प्रभारी की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाली गई। अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। साइबर ठगो के खिलाफ भी उनके द्वारा बेहतर कार्य किए गए।खत्री का स्थानांतरण होने पर सह पुलिस कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके द्वारा चंपावत जिले में किए गए बेहतर कार्यों की सराहना की गई। सब इंस्पेक्टर मनीष खत्री ने कहा चंपावत जिला उन्हें हमेशा याद रहेगा इस जिले ने उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया है। इस जिले में कार्य कर उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है।

जरूरी खबरें