Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का निधन

Laxman Singh Bisht

Sat, May 16, 2026

बाराकोट के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का निधन

चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के मऊ निवासी पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अत्यंत सरल सौम्य एवं जन सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी नारायण सिंह अधिकारी का हल्द्वानी के एक अस्पताल मे कल शुक्रवार को निधन हो गया है। अधिकारी के निधन पर समस्त बारकोट विकासखंड में शोक की लहर छा गई है।नारायण सिंह अधिकारी अपने सरल स्वभाव एवं गरीबों के लिए अपना पूरा योगदान देते थे हर वर्ग में उनकी एक अलग पहचान थी ।कल शुक्रवार रात हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उनका निधन हुआ । स्वर्गीय अधिकारी को पेट दर्द की शिकायत चलते परिजन उन्हें हल्द्वानी ले गए थे जहा उनका इलाज के दौरान निधन हो गया ।

नारायण सिंह अधिकारी जिनकी तीन बेटियां है बड़ी बेटी का एक साल पूर्व विवाह हुआ उनकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है ।उनके निधन पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,प्रकाश राय ,राजू अधिकारी ,नंदा वल्लभ बगोली ,पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल ,रिंकू अधिकारी ,प्रकाश मेहता ,भुवन वर्मा ,कनिष्ठ प्रमुख अमिता वर्मा ,प्रमुख बाराकोट सीमा आर्य ,ज्येष्ठ प्रमुख दरबान सिंह मेहता, मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा ,जगदीश बोरा ,दीपेंद्र सिंह अधिकारी ,अजय बिष्ट , प्रकाश महर सहित कई लोगों के द्वारा शोक व्यक्त किया गया।

जरूरी खबरें