Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर-बनबसा बाईपास की मांग को लेकर संघर्ष समिति का गठन। आंदोलन की रूप रेखा की गई तैयार

Laxman Singh Bisht

Tue, May 19, 2026

टनकपुर-बनबसा बाईपास की मांग को लेकर संघर्ष समिति का गठन।

आंदोलन की रूप रेखा की गई तैयार

चंपावत जिले के टनकपुर मे कल 18 मई को विजन स्कूल में एनएच चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों की एक वृहद बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रभावित जन उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से “टनकपुर बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति” का गठन किया गया। समिति की कार्यकारिणी निम्न प्रकार घोषित की गई जिसमें अध्यक्ष केशव भंडारी,उपाध्यक्ष – महेश चंद्र, सत्यप्रकाश, अजय देऊपा

महासचिव – दीप चंद्र पाठक, सावन चंदसचिव – महेश सिंह देऊपा, भुवन जोशी, भोपाल भट्ट,मीडिया प्रभारी – अर्जुन सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी – गौतम मेहराना, भवित भट्ट, जितेंद्र सिंह,विधिक सलाहकार – एडवोकेट मृत्युंजय चंद, एडवोकेट मनोज तिवारी,कोषाध्यक्ष – कैलाश गहतोड़ी,मुख्य संरक्षक तारा दत्त पुनेठा, रमेश लाल वर्मा, एडवोकेट विजय चंद, महेंद्र बंसल, दीप मोहन तिवारी, गोवर्धन सिंह, राम दत्त शर्मा, भुवन कथायत एवं विजय बंसल को चुना गया।बैठक में उपस्थित लोगों ने नगर के भीतर से गुजरने वाली वर्तमान सड़क पर बढ़ते यातायात, भीड़भाड़ तथा दुर्घटनाओं की आशंका पर गंभीर चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से सड़क किनारे स्थित दर्जनों विद्यालयों में अध्ययनरत हजारों बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई।इसके अतिरिक्त क्षेत्रवासियों के व्यापार, आवास एवं कृषि भूमि को होने वाले संभावित नुकसान पर भी चर्चा की गई। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में वर्तमान सड़क के विकल्प के रूप में टनकपुर-बनबसा बाईपास निर्माण की मांग का प्रस्ताव पारित किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी रणनीति एवं आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने हेतु अगली बैठक बृहस्पतिवार शाम 7 बजे पुनः विजन स्कूल, टनकपुर में आयोजित की जाएगी।संघर्ष समिति ने समस्त प्रभावित जनों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया।

जरूरी खबरें