Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: थम नहीं रहा है चंपावत में जंगलो में आग लगने का सिलसिला, वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 24, 2023
थम नहीं रहा है चंपावत में जंगलो में आग लगने का सिलसिला चंपावत जिले में जंगलों में आग लगने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है जिले के पाटी ब्लॉक के धूनाघाट, रंगलबैंड ,गर्सलेख वह सीमावर्ती क्षेत्रों में जंगलों में भीषण आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है वही धूनाघाट क्षेत्र में जंगलों में लगी आग को 2 महिला बनकर्मी के साथ कुछ स्थानीय आग बुझाते हुए नजर आए उन्होंने बताया कि आने जाने वाले लोग जंगल में आराम करने बैठते हैं और जलती हुई बीड़ी सिगरेट को जंगल में फेंक देते हैं जिस कारण आग लग रही है तथा गांव के लोग घास उत्पादन बढ़ाने के लिए जंगलों में आग लगा देते हैं मालूम हो चंपावत जिले में काफी बड़े भूभाग में जंगल फैला हुआ है वनकर्मियों और संसाधनों की भारी कमी के चलते जंगल में लगी आग बुझाना वन विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है जिस कारण वन संपदा को काफी नुकसान पहुंच चुका है और बन कर्मी जंगल में लगी आग के सामने बेबस नजर आ रहे हैं हालांकि वन विभाग के द्वारा जंगलों में कहीं-कहीं फायर लाइन भी खींची गई है लेकिन जंगलों तथा सड़क किनारे पड़ा हुआ चीड़ का पिरूल पेट्रोल का काम कर रहा है हालांकि सरकार द्वारा जंगलों में आग बुझाने के लिए काफी बजट दिया जाता है अब तो वन विभाग भी बारिश का इंतजार करता हुआ नजर आ रहा है ताकि जंगलों में लगी आग बुझ सके

जरूरी खबरें