Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:भूस्खलन से खतरे की जद में आया डोबाभागू इंटर कॉलेज छात्रों की सुरक्षा को बड़ा खतरा।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 15, 2026

भूस्खलन से खतरे की जद में आया डोबाभागू इंटर कॉलेज छात्रों की सुरक्षा को बड़ा खतरा।

ग्रामीणों की प्रशासन से विद्यालय भवन में सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक का राजकीय इंटर कॉलेज डोबाभागू भूस्खलन होने से खतरे की जद में आ गया है। जिसके चलते छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। कल रविवार को विद्यालय भवन के ठीक सामने बड़ा भूस्खलन हुआ है। ग्राम प्रधान ,पूर्व ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने कहा भूस्खलन के कारण विद्यालय भवन पूरी तरह खतरे की जद में आ चुका है और भूस्खलन लगातार जारी है। जिस कारण विद्यालय भवन को बड़ा खतरा पैदा हो चुका है तथा छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने कहा अगर जल्द सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए तो मानसून काल में बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया भूस्खलन लगातार जारी है। ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान व ग्रामीणों ने प्रशासन व शिक्षा विभाग से विद्यालय भवन व छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है।

जरूरी खबरें