Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में प्राचार्य सहित 14 प्रोफेसर के तबादले। संयुक्त निदेशक बनी डॉक्टर संगीता गुप्ता।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 15, 2026

लोहाघाट महाविद्यालय में प्राचार्य सहित 14 प्रोफेसर के तबादले। संयुक्त निदेशक बनी डॉक्टर संगीता गुप्ता।

उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड के द्वारा स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बंपर तबादले किए है। विभाग द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता सहित 14 प्रोफेसरो के तबादले किए गए हैं। लोहाघाट महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता को संयुक्त निदेशक बनाया गया है। डॉ0संगीता गुप्ता को कार्य मुक्त कर दिया गया है। डॉ रेखा जोशी को लोहाघाट महाविद्यालय का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के आदेशों के तहत प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता के साथ-साथ, डॉक्टर अभिषेक कुमार पंत, डॉ0श्यामेंद्र प्रताप सिंह, डॉ महेश कुमार त्रिपाठी, डॉ शांति, डॉ0 अपराजिता, डॉक्टर बृजेश्वर प्रसाद ओली, डॉ प्रकाश लखेड़ा, डॉ कमलेश सगटा, डॉ मनोज कुमार, डॉ अर्चना त्रिपाठी ,डॉक्टर सोनाली कार्तिक ,डॉक्टर पंकज कुमार टम्टा का स्थानांतरण अन्य महाविद्यालय में किया गया है। लोहाघाट महाविद्यालय में जल्द नए प्राचार्य व प्रोफेसरो की तैनाती की जाएगी।

जरूरी खबरें